रियल एस्टेट कारोबारी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने दी ऐसी सजा कि कांप गई लोगों की रूह

हनोई. वियतनाम ने अपने अब तक के सबसे बड़े धोखाधड़ी मामले में रियल एस्टेट टाइकून ट्रूंग माय लैन को मौत की सजा सुनाई है। दक्षिणी वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर की एक अदालत ने देश के अब तक के सबसे बड़े वित्तीय धोखाधड़ी मामले में रियल एस्टेट कारोबारी ट्रूओंग माय लैन को गुरुवार को मौत की सजा सुनाई। सरकारी मीडिया थान्ह निएन ने यह जानकारी दी. रियल एस्टेट कंपनी के 67 वर्षीय चेयरमैन वान थिन्ह फैट पर 12.5 अरब अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगा था. जो देश की 2022 की जीडीपी का करीब 3 फीसदी है.

उन्होंने 2012 और 2022 के बीच साइगॉन ज्वाइंट स्टॉक कमर्शियल बैंक को अवैध रूप से नियंत्रित किया, हजारों शेल कंपनियों के माध्यम से इन फंडों को डायवर्ट किया और सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी। अक्टूबर 2022 में लैन की गिरफ्तारी वियतनाम के चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में सबसे हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियों में से एक थी। 2022 से भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम तेज हो गई है.

वियतनाम में तथाकथित भ्रष्टाचार विरोधी अभियान ने वियतनामी राजनीति के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोगों को भी प्रभावित किया है। पूर्व राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने भी इस अभियान में फंसने के बाद मार्च में इस्तीफा दे दिया था.

टैग: अदालत, धोखा, रियल एस्टेट, वियतनाम