PHOTOS: हाथ में पहनी घड़ी से जान सकेंगे चंद्रमा पर क्या हुआ है समय, NASA तय करेगा चंद्र मानक समय

04

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार चंद्रमा पर समय पृथ्वी के समान नहीं हो सकता, क्योंकि वहां गुरुत्वाकर्षण समेत कई प्रभाव अलग-अलग तरह से काम करते हैं। इसलिए पृथ्वी पर जिस प्रकार समय बीतता है, चंद्रमा पर नहीं होता। नासा के अंतरिक्ष संचार और नेविगेशन प्रमुख केविन कॉगिन्स ने कहा कि हम पृथ्वी पर जिस घड़ी का उपयोग करते हैं वह चंद्रमा पर एक अलग गति से चलेगी। वाशिंगटन में अमेरिकी नौसेना वेधशाला में रखी परमाणु घड़ी अमेरिका की धड़कन है। सब कुछ इसी के अनुसार चलता है. ऐसी ही घड़ी आपको चंद्रमा के लिए भी चाहिए.